फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers' salary will be blocked if they are absent in the location

लोकेशन में अनुपस्थित मिलने पर शिक्षकों का वेतन होगा अवरुद्ध

Tue, 14 Dec 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers' salary will be blocked if they are absent in the location
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों में तैनात कई शिक्षकों की लेट लेतीफी भारी पड़ सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नामित स्टाफ द्वारा प्रतिदिन शिक्षकों का लोकेशन ली जा रही है। लोकेशन के समय शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही वेतन वृद्धि रोकने का फरमान जारी किया है। बीएसए के फरमान से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में करीब पांच हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती की गई है। कतिपय शिक्षकों की अनियमित दिनचर्या से शैक्षिक गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नामित स्टाफ द्वारा शिक्षकों का प्रतिदिन लोकेशन दिया जा रहा है। लोकेशन में कई शिक्षक निर्धारित समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं यह प्राय देखने को आ रहा है।
विज्ञापन

बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभागीय निर्देश में लिखा है कि लोकेशन लेेने के समय कोई अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसका अनुपस्थित तिथि का वेतन, मानदेय अवरुद्ध किया जाएगा। बार-बार अनुपस्थित पाए जाने पर एक वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोकेशन में शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र अनुपस्थित पाया जाता है तो एक दिन का वेतन रोका जाएगा। बार-बार अनुपस्थित पाए जाने पर एक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed