फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers' salaries were stopped three madrasas

तीन मदरसों के शिक्षकों का वेतन रोका गया

Thu, 29 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत तीन मदरसों के अध्यापकों का वेतन और सभी प्रकार की दी जाने वाली सहायता राशि पर स्थायी रूप से रोक लगा दी गयी। यह कार्रवाई स्थलीय निरीक्षण में इन मदरसों में ताले बंद रहने और एक भी छात्र मदरसे में उपस्थित न मिलने के चलते की गयी है। इन मदरसों में कुल 21 शिक्षक हैं।घोसी कस्बे के पास मदरसा एसातुल ओलूम अहमदपुर असना संचालित है। गुरुवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव, नायब तहसीलदार श्री भगवान पाण्डेय और खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा के साथ एसातुल ओलूम अहमदपुर असना मदरसे पर पहुंचे।
विज्ञापन


उस समय मदरसे में  कोई छात्र था न ही कोई शिक्षक बल्कि मदरसे में बाहर से ताला बंद था। इस मदरसे को वर्ष 2000 में आलिया स्तर की मान्यता प्रदान की गयी थी लेकिन छात्र उपस्थिति की सत्यापन रिपोर्ट के अभाव में वेतन भुगतान पर अस्थाई रूप से रोक लगाई गयी है। इसी प्रकार मदरसा नदनिया नुरूल ओलूम रघौली में भी कोई भी छात्र अथवा शिक्षक नहीं पाये गये। जबकि एक अन्य मदरसा सैय्यदा हसन मॉडल स्कूल वनगांवा, मानिकपुर हड़हुआं में भी स्थलीय निरीक्षण में कोई छात्र अथवा अध्यापक मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि तीनों मदरसों की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। इनमें छात्रों के न रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। तीनों मदरसों की सत्यापन रिपोर्ट भी नहीं मिल रही थी। इसलिये तीनों मदरसों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें ये सारे तथ्य उजागर हुये।
विज्ञापन


उन्होंने तीनों मदरसों के शिक्षकों के वेतन सहित सभी प्रकार की सुविधाओं पर अस्थाई रूप से रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। साथ ही उन्होंने मदरसा प्रबंधकों को समस्त कागजात के साथ तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed