फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers picket postponed

शिक्षकों ने स्थगित किया धरना देना

Mon, 21 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 21 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers picket postponed
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेताओं तथा बीएसए के बीच वार्ता के बाद शिक्षकों ने 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



संगठन के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं काफी समय से लंबित है। मांगों पर विचार न होने से परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



छात्रों के ड्रेस की जांच के नाम पर  शिक्षकों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके बाद शिक्षक प्रतिनिधियों तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वार्ता के बाद मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक पांच तारीख को शिक्षक प्रतिनिधियों से मिलने के आश्वासन के साथ समस्याओं पर विचार करेंगे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय, विजय नारायण राय, दिलीप सिंह, नित्यप्रकाश यादव, प्रवीण राय, रामकेर यादव, श्रीकांत यादव आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed