{"_id":"972bded33948b3fa40a9f44c1151b177","slug":"teachers-in-candle-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने निकाला कैंडिल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने निकाला कैंडिल जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कैंडिल जुलूस निकाला। जिसे प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान जुलूस निकालने वाले शिक्षकों ने नगर मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधियों ने बलिया मोड़ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से जिलाधिकारी आवास तक कैंडिल जुलूस निकाला। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के आवास पर कैंडिल जलाने के लिए जुलूस जब जिलाधिकारी आवास की तरफ बढ़ रहा था तभी उसे रोक दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा।
प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि गत दस वर्षों से मऊ में सेवा कर रहे परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति जानबूझकर रोक दी गई है। पदोन्नति वाले पदों को जिला प्रशासन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लाठियों के बल पर संगठन के विरोध को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि पद नहीं होते हुए भी जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की सीधी भर्ती कर ली गई। तत्काल समस्या समाधान न होने की स्थिति में चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के मऊ जिला प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, संरक्षक धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री अनिल कुमार गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, अनिल सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश राय आदि शामिल थे।