फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers from the BTC 2004 batch celebrated their anniversary.

Mau News: बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों ने मनाई 15वीं वर्षगांठ

Tue, 21 Jul 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers from the BTC 2004 batch celebrated their anniversary.
नगर के गाजीपुर तिराहा ​स्थित एक प्लाजा में बीटीसी 2004 बैच के 15वीं वर्षगांठ में शामिल ​शिक्षक 
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में बीटीसी 2004 प्रथम बैच के शिक्षकों ने 15वीं वर्षगांठ मनाई। इस दौरान गुरुजनों को सम्मानित भी किया गया। यह मिलन समारोह न केवल पुरानी यादों को ताजा करने का माध्यम बना, बल्कि गुरु और शिष्य के अटूट संबंध को भी समर्पित रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मऊ जिले के अलावा आजमगढ़, गाजीपुर और वाराणसी में कार्यरत 2004 बैच के शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुएं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मऊ डायट के वे गुरुजन रहे, जिन्होंने वर्ष 2004 में इस बैच को शिक्षित किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुरुजनों शशि प्रकाश राय, धवलधारी सिंह और अर्चना यादव का आशीर्वाद लिया तथा उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैच के उन शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके बच्चों ने नीट और आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है।

सम्मान पाने वालों में आदित्य यादव, अखिलेश गुप्ता, शशिकला यादव और वीना सिंह प्रमुख रहे, जिन्हें माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौहान ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से अमर सिंह, भूपेंद्र मौर्य, विनोद यादव, शिखा मौर्य, मनोज कुमार, मधुरलता, रामकमल यादव, अर्चना सिंह, अमृता सिंह, शैलेंद्र पांडेय, शशिलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed