{"_id":"6a9c6e358577cff4980c473b","slug":"teachers-day-celebrated-with-reverence-students-showcase-their-talent-mau-news-c-295-1-svns1028-151482-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गुरुजनों के सम्मान में गूंजा शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गुरुजनों के सम्मान में गूंजा शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
घोसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में शिक्षक दिवस उत्साहित बच्चे और शिक्षक। स्रोत- स्वयं
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में हुए विविध आयोजन हुए। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
अमिला : पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक बृजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षकों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान खेलकूद व गायन के माध्यम से कार्यक्रम को भव्य बनाया गया। पिछले महीने शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के रागिनी यादव, अनिता गुप्ता, सरोज यादव, बिंदु, दीपक आदि रहे।
कोपागंज : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को लाड़नपुर स्थित एक महाविद्यालय में ‘तरंग-प्रतिभा की लहर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली, मेहंदी, मॉडल राइटिंग, डिबेट, स्पीच, डांस और मॉडलिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक सतीश एवं संबंधित अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में खूब उत्साह दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अनुप कुमार, डॉ. नम्रता, डॉ. कंचन रानी, डॉ. ताज आदि थे।
विज्ञापन
मधुबन : तहसील क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय, माध्यमिक, मदरसों तथा निजी विद्यालयों में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके महान विचारों से जुड़ी प्रेरक कहानियां सुनाईं। उत्सव के इस खास अवसर पर कुछ विद्यालयों में अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राएं खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए और कक्षाओं का संचालन किया। कक्षा में प्रवेश से पूर्व कक्षा शिक्षक द्वारा फीता काटा गया, जिसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ कक्षा में प्रवेश किया। इसके उपरांत केक काटा गया और एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर बच्चों ने अपने प्यारे गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी।
समाज के सच्चे शिल्पकार हैं शिक्षक: श्यामसुंदर पटेल
उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन परिसर में निबंध लेखन व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे शिल्पकार हैं, जो बच्चों में नैतिक मूल्यों का बीजारोपण कर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक है। ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। क्षेत्र के विभिन्न मदरसों में भी शिक्षक दिवस की धूम रही। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।