फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers create a motivational school - BSA

शिक्षक संकुल प्रेरक विद्यालय बनाएं-बीएसए

Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers create a motivational school - BSA
दोहरीघाट। क्षेत्र के गोठा फरसरा बुजुर्ग स्थित केएलबी डिग्री कालेज में नवनियुक्त शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक संकुल अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाएं। तत्पश्चात विकास खण्ड को प्रेरक ब्लाक बनाएं।कहा कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रखते हुए उसमें और अधिक प्रयास की आवश्यकता है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय ने कहा कि शिक्षा की नई क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। इसी क्रम में विनोद राजभर, संजय गुप्ता, बृजभान मौर्य ने प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर कृष्णचंद्र राय, केसी राय, हृषिकेश राय, सुनील राय, चंद्रभान पाठक, स्नेहलता गुप्ता, बृजभूषण यादव, जयराम यादव, अविनाश गुप्ता, अलाउद्दीन आदि शामिल रहे।अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रामअधीन पांडेय तथा संचालन लल्लन विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed