फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers and children were sworn in to stay away from drugs

Mau News: शिक्षकों और बच्चों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sun, 14 Sep 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers and children were sworn in to stay away from drugs
नगर के कंपोजिट विद्यालय मुंशीपुरा के प्रांगण मे बच्चों और ​शिक्षकाें को तंबाकू उत्पादों का उपयो - फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।
मऊ। तंबाकू मुक्त भारत के तहत विद्यालयों में अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय मुंशीपुरा के प्रांगण में शिक्षकों और बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही इस पर जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्टेट रिसोर्स पर्सन अरविंद पांडेय ने कहा कि जिंदगी चुनें तंबाकू नहीं। जब हम सिगरेट छोड़ते हैं तो 72घंटे में श्वांस लेना आसान हो जाता है। धीरे-धीरे तीन से नौ महीने में फेफड़ों और हृदयगति में सुधार होना शुरू हो जाता है। यदि हम तंबाकू खाते हैं तो मुख का कैंसर हो जाता है। तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 6 अ और 6 ब में निहित प्रावधानों में अवस्यक व्यक्ति 18 वर्ष के नीचे को तंबाकू बेचना और सेवन करना प्रतिबंधित है। तंबाकू का शौक किस्तों मे मौत का आमंत्रण है। पूर्व एआरपी चंद्रधर राय ने बच्चों से कहा कि अपने और अपने माता-पिता, भाई बहन को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। इस अवसर पर चित्रकला में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं क्रमश: सलोनी, ब्यूटी और आराध्या को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षामित्र सोनम श्रीवास्तव, निर्मला देवी, शोभावती देवी, संगीता, राधा सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed