{"_id":"601ee37c8ebc3e4a14378b59","slug":"teacher-gave-scholarship-to-poor-girl-students-mau-news-vns573243714","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब छात्राओं को अध्यापक ने दी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब छात्राओं को अध्यापक ने दी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
घोसी। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में शनिवार को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर, प्रभारी बीएसए अशोक कुमार गौतम और सहायक एवं वित्त अधिकारी मनोज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षक डॉ. रामविलास भारती ने 11 गरीब व मेधावी बच्चों को स्नातक, परास्नातक पूर्ण करने तक अपने वेतन से जगपूरनी देवी बरखू शैक्षिक समृद्धि छात्रवृत्ति प्रदान किया।
छात्रवृत्ति पाने वाले छात्राओं में शबीना, मनीता, खुशबू, पूजा, राजन, रंजना, कलिता, चुन्नी, मुन्नी, गुंजा व चांदनी शामिल रहीं। उपजिलाधिकारी डॉ.सीएल सोनकर, बीएसए अशोक कुमार गौतम, सहायक एवं वित्त अधिकारी मनोज तिवारी ने नव चयनित खंड शिक्षा अधिकारी कल्पना, रविकेश कुमार, राजीव पाठक एवं अमित चौहान को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कोरोना काल में शैक्षिक रूप से सक्रिय रहे अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सीएल सोनकर ने कहा कि चौरीचौरा कांड भारत की आजादी के लिये मील का पत्थर साबित हुआ था जिसने भारतीय आंदोलन को तेज कर दिया था। डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि शिक्षा से समाज को बदला जा सकता है। वे अबतक पांच पुस्तकालय बनवा चुके हैं। बीएसए अशोक कुमार गौतम ने कहा कि विद्यालय में वाईफाई इंटरनेट से बच्चे दुनिया के साथ जुट सकते हैं। सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी समग्र शिक्षा मनोज तिवारी ने कहा कि हमें समय के साथ अपने को जोड़ना चाहिये। संचालन रामसेवक राम ने किया। इस अवसर पर कल्पना, राजीव पाठक, रविकेश कुमार, अमित चौहान, रामअवध राव, नफीस अहमद, राम प्रभाव सिंह, बदामी देवी, रिजवान अहमद, दयाशंकर यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, आभा त्रिपाठी, पूजा पांडेय, फूलवन्ती शाही, पूनम सिंह, शशांक भारती उपस्थित रहे।