{"_id":"65d8f698fd7eb2f77502aca4","slug":"teacher-dies-in-collision-between-bike-and-car-one-serious-mau-news-c-295-1-mau1003-109222-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक और कार की टक्कर में शिक्षक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक और कार की टक्कर में शिक्षक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
बढुआ गोदाम/इंदारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक और अज्ञात कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। वहीं घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चारपहिया चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक के चचेरे भाई राकेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
परदहां ब्लॉक के डुमराव गांव निवासी महाकवि श्याम नारायण पांडेय के पौत्र रितेश पांडेय (30) पुत्र छविदेव पांडेय अपनी बाइक से शमशेर बहादुर (33) पुत्र रामकृष्ण के साथ बाइक से कही जा रहे थे। अभी दोनों सरायलखंसी थाना के अदरी मोड़ के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों लोग कुछ दूरी पर जा गिरे। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चारपहिया वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रितेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया, मृतक पेशे से निजी विद्यालय में शिक्षक था। जबकि शमशेर बहादुर की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर इकट्ठा हो गए। पंडित श्याम नारायण पांडेय के गांव डुमरांव में घटना के बाद मातम छा गया। रितेश के मौत की खबर सुनकर पंडित श्याम नारायण की पत्नी रामवती देवी और माता सीता देवी, पिता छविदेव पांडेय, भाई गोपाल, बड़ी बहन संध्या, छोटी बहन शालू सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। इस बाबत थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि परिवार की तरफ से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।