{"_id":"67f9615bb7c1e41b790f5bc9","slug":"tanker-overturns-on-scorpio-while-trying-to-overtake-mother-dies-son-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-126507-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ओवरटेक करने में स्कार्पियो पर पलटा टैंकर, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ओवरटेक करने में स्कार्पियो पर पलटा टैंकर, मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला फोरलेन पर शुक्रवार की शाम छह बजे ओवरटेक करते समय बेकाबू टैंकर बगल से गुजर रही स्काॅर्पियो पर पलट गया। हादसे में मां की मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कटर से काटकर मां-बेटे को बाहर निकाला गया।
मृतका की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी गायत्री पांडेय (60) पत्नी श्रीकृष्ण मोहन पांडेय की निवासी हैं। वह कई सालों से वाराणसी जिले के मीरबाग में परिवार के साथ रहती थीं। शुक्रवार की सुबह स्काॅर्पियो से अपने बेटे प्रशांत पांडेय के साथ अपने पैतृक गांव आई थीं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रशांत ने बताया कि वह शाम को अपनी मां को लेकर वाराणसी जा रहा था। जहां कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला फोरलेन के पास गोरखरपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा टैंकर ओवरटेक करते समय तेज गति से निकला। इसी बीच अचानक टैंकर का पिछला पूरा स्काॅर्पियो पर आ गिरा। यह सब इतनी जल्द में हुआ कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
हादसे के बाद फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद दोनों को बाहर निकाला और दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां गायत्री देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
जिसने सुना, फोटो वीडियो बनाने के बजाए मदद करने को दी प्राथमिकता
कोपागंज। शुक्रवार को इस घटना को लेकर आस पास के सैकड़ों लोग इक्कठा हो गए। कार में फंसे मां-बेटे को बाहर निकालने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ लोग भी कंधे से कंधे मिलाते दिखे। चिकित्सकों ने बताया कि गायत्री देवी का चेहरा काला पड़ गया और सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान भी हैं, संभवत मौत दम घुटने और सिर में चोट लगने से हुई है।
दो घंटे तक लगा रहा जाम
कोपागंज। हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे तक करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की यातायात जवान भी मौके पर पहुंच गए, जहां टैंकर के हटाने के बाद स्कॉपियो को हटाया गया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ, लेकिन सामान्य स्थिति में होने में करीब एक घंटे का समय लग गया।