फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tamsa River Front will be built in Mau on the lines of Gamati

Mau News: गाेमती की तर्ज पर मऊ में बनेगा तमसा रीवर फ्रंट

Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tamsa River Front will be built in Mau on the lines of Gamati
मऊ। लखनऊ में गोमती नदी पर बनाए गए रीवर फ्रंट की तर्ज पर मऊ में तमसा रीवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। बुधवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने तमसा नदी के तट पर इसका शिलान्यास किया। करीब 12 करोड़ की लागत से तमसा रीवर फ्रंट का निर्माण कराया जाएगा। इससेे तमसा नदी के तट पर आमजन को सुविधाएं मिलने के साथ जिले को भी खास पहचान मिलेगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नुपूर अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, योगेंद्र राय, मनोज जायसवाल, अमीता गुप्ता, ज्योति सिंह, आकाश मल्ल, जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार मौजूद थे। तमसा रीवर फ्रंट पर फ्री वॉक-वे, साइकिल ट्रैक, रेस्तरां, बोटिंग, चेंजिंग रूम सहित तमाम सुविधाएं होगी। यही नहीं, यहां तरह-तरह के पौधे लगाए जाएंगे। यहां लोगों के टहलने के की सुविधा होगी। बोटिंग से स्थानीय मछुआरों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा हर घाट को आकर्षक लाइट से सुसज्जित किया जाएगा। युवाओं के लिए ओपन जिम और बुजुर्गों के लिए योगा सेंटर भी बनेगा। रीवर फ्रंट पर गाय घाट के पास 51 फीट ऊंची शिव की प्रतिमा लगेगी, जो भक्ति का भी केंद्र बनेगा। भगवान की यह भव्य प्रतिमा नगर के लोगों और सैलानियों ही नहीं, काशी और गोरखपुर से ट्रेन व बस से आने-जाने वालों को भी आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed