फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tamasa river's fierce form persisted, people's heartbeat increased due to intensification of erosion

तमसा नदी का रौद्र रूप कायम, कटान तेज होने से बढ़ी लोगों की धड़कनें

Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tamasa river's fierce form persisted, people's heartbeat increased due to intensification of erosion
मऊ। तमसा नदी में उफान आने से नगर के निचले इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने लगे हैं। नगर क्षेत्र का निषाद नगर नदी के घेरे में आ गया है। कटान तेज होने से लोगों की नींद उड़ गई है। संपर्क मार्ग डूबने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन की तरफ से न तो नाव की व्यवस्था की जा सकी है, और न ही कटान रोकने के लिए कोई उपाय किया जा सका है।
विज्ञापन

तमसा के जलस्तर में आए उफान के चलते शहर क्षेत्र के भीटी से लेकर बंधा मार्ग के किनारे निर्मित मकान पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। ढेकुलिया घाट स्थित शवदाह स्थल, भीटी, निषाद नगर सहित निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ढेकुलियाघाट के पास स्थित गिरीश कुमार, श्यामनारायण, जर्नादन आदि के घरों में पानी घुस जाने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। जलजमाव के चलते लोग मच्छरजनित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लेकिन अभी तक रासायनिक दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा सका है। निषाद नगर का संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। इससे लोगों को जान जोखिम मेें डालकर नाव से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कटान तेज होने से लोगों की धड़कनें तेज हो गई है। इस संबंध में रामलखन निषाद, सत्येंद्र कुमार, सूर्यभान प्रसाद का कहना है कि प्रतिदिन 50 मीटर कटान हो रही है। आला अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कटान रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम तो उठाना तो दूर कार्ययोजना तक नहीं बनाई जा सकी है। कटान समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed