{"_id":"684aaf4bac02d93a5808fec4","slug":"talents-got-a-platform-faces-of-the-brilliant-students-lit-up-after-getting-medals-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रतिभाओं को मिला मंच, मेडल पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, छात्रा-छात्राओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रतिभाओं को मिला मंच, मेडल पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, छात्रा-छात्राओं का हुआ सम्मान
Thu, 12 Jun 2025 04:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:28 PM IST
सार
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 12-12 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान इन्हें मेडल और चेक दिया गया। जिसे पाकर इनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
मेधावियों को मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शिक्षा विभाग और अमर उजाला की तरफ से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग की तरफ से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 12-12 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही कार्यक्रम में 68वीं माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के छह खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों और खिलाड़ियों को अमर उजाला की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि मधुबन विधायक रामबिलास चौहान और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व मेधावियों को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बच्चों और मुख्य अतिथि के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखाया गया। इंटरमीडिएट में टाप टेन में नीरज पासवान 91 प्रतिशत, आंचल मौर्य 90.90 प्रतिशत, सुधीर 89.30 प्रतिशत, रोली पाठक 89.20 प्रतिशत, गुंजन यादव 89 प्रतिशत, गौरव प्रजापति 88.60 प्रतिशत, अमृता राजभर 88.40 प्रतिशत, अर्पिता यादव 88.20 प्रतिशत।
विज्ञापन
इसके अलावाा आदित्य कश्यप 88 प्रतिशत, अबु तल्हा 87.80 प्रतिशत, निधि मौर्य 87.80 प्रतिशत, असरा अमीन 87.80 प्रतिशत सहित 12 मेधावियों को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में हाईस्कूल में शुभम सिंह 95.33 प्रतिशत, सूरज मौर्या 94.50 प्रतिशत, नैंसी जायसवाल 94.50 प्रतिशत, अंशु चौहान 94.33 प्रतिशत, सुकृति यादव 94.33 प्रतिशत सहित 12 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास चौहान ने ज्ञान को बढ़ाने का मूलमंत्र दिया। कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत हों, सकारात्मक दृष्टिकोण से उनका हल निकाला जा सकता है। विद्यार्थी खुद के अंदर कौशल का विकास करें। किसी भी काम को बीच में न छोड़ें बल्कि जब तक मंजिल न मिले बगैर रुके प्रयास करते रहें। सफलता निश्चित कदम चूमेगी।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है एवं प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को उनके जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कई सारी योजनाएं भी चला रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम करा कर छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, सीडीओ प्रशांत नागर, जिला समन्वयक सीपी श्रीवास्तव, संजय यादव, मेधावी बच्चों के अभिभावक आदि शामिल थे।