फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Talent of players shown in sports competition

खेल प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों की प्रतिभा

Sat, 04 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Talent of players shown in sports competition
मऊ। मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित सुल्तानपुर बारहगांवा खेल के मैदान में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। खेल मैदान में दौड़ की हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राथमिक बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बेद प्रकाश उफरौली प्रथम, जूनियर वर्ग 100 मी दौड़ में आसिम लालनपुर प्रथम, 400 मीटर दौड़ में शुभम सिंह परसुपुर प्रथम, वहीं बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी लौवासाथ प्रथम, 600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मुकेश कुमार अजोरपुर प्रथम और बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग लंबी कूद में समीर उफरौली प्रथम, बालिका में अनुराधा कुंडा प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में आलोक फतेहपुर प्रथम बालिका वर्ग में शोभा मधुबन प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में नंदनी मधुबन प्रथम, बालक वर्ग में रोहित कुंडा प्रथम अव्वल रहीं। जूनियर बालिका कबड्डी में ढढ़वल विजेता तो बालक वर्ग कबड्डी में फतेहपुर प्रथम रहा। इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया। खेलों में रेफरी और निर्णायक की भूमिका में वकील सिंह, तारकेश्वर पांडेय रहे। इस मौके पर शिक्षक संतोष शर्मा, मीनाक्षी सिंह, मंगलराम, अनुराग कुमार, अरविंद कुमार, रमाकांत, सुमन, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed