मऊ। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में स्थित महाविद्यलायों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटे गए। इस दौरान उनका आह्वान किया गया कि वह टेक्नोलॉजी युग में उच्च आधुनिक शिक्षा लेने के लिए आगे आएं। दोहरीघाट : कस्बे के पार्वती महिला पीजी कॉलेज में बीएड, बीटीसी अंतिम वर्ष की 300 छात्राओं को रविवार को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे गए। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि छात्राओं को टेबलेट का उपयोग कर टेक्नोलॉजी युग में उच्च आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने के प्रयास में आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा कि ग्रामीण छात्र भी यूट्यूब तथा गूगल के माध्यम से अपने कठिन प्रश्नों का समाधान ढूंढ सकते हैं। प्राचार्य रंजना द्विवेदी ने छात्राओं को इसका उपयोग भविष्य के लिए करने की सलाह दी। इस दौरान संस्थापक लालबिहारी दूबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय, बिपिन बिहारी द्विवेदी, अनिरुद्ध धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, राजेश यादव, अनुपम गुप्ता, प्रतीक जायसवाल, आराधना तिवारी, उपस्थित रहे। बोझी बाजार : क्षेत्र के पीवाताल स्थित एचएम पीजी कालेज परिसर में रविवार को 100 छात्र- छात्राओं को स्मार्ट फोन तथा टैबलेट बांटे गए। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता एसएन सिंह और विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार यादव ने स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरित किए। संचालन अखिलेश सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हेमंत राय, प्राचार्य हरीश कुमार, विंदूमती सिंह, सूर्यप्रकाश यादव, धर्मराज, बृजेश सैनी, शिवम राय, हिमांशु सिंह, शशिभूषण मौर्य, प्रविंद्र यादव मौजूद रहे। दुबारी: श्याम सुंदरी महिला महाविद्यालय में मुख्य अतिथि समाज सेवी शिवानंद मल्ल ने 271 छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे। प्रबंधक हरिंद्र यादव ने आभार जताया। इस दौरान आद्या शंकर यादव, विजय शंकर यादव, अनिल मिश्र, कल्पनाथ यादव, प्रधान सपन कन्नौजिया, प्रधानाचार्य विजय यादव शामिल रहे।
चिरैयाकोट: काजीपुर स्थित सतीराम जयकरन स्मारक फार्मेसी कालेज, बैजनाथ रामनरेश महाविद्यालय तथा भीखमपुर स्थित रामनवल सिंह स्मारक पीजी कालेज में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रताप यादव तथा अजीत कुमार सिंह ने 1122 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे।

करियाकोट क्षेत्र के क्षेत्र के बैजनाथ रामनरेश महाविद्यालय के छात्रो में स्मार्ट फोन और टेबलेट ब- फोटो : MAU