फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take back the takeover bill

अधिग्रहण बिल वापस लो

Thu, 14 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 14 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Take back the takeover bill
 भूमि अधिग्रहण बिल वापस लो ... इसी मांग के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी जेल भरो कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। गाजीपुर तिराहा नेशनल हाईवे जाम कर विरोध को मुखर किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओें ने अपनी गिरफ्तारी दी। इसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। जाम के दौरान एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन



गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान विरोध भूमि अधिग्रहण बिल वापस लो, कि सानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा दो, किसानों के कर्ज को माफ करो आदि के नारे लगाए।
विज्ञापन



जुलूस जैसे ही नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने वाराणसी- गोरखपुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जाम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा के प्रदेश सहासचिव पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि यदि वर्तमान रूप  में भूमि अधिग्रहण बिल को लागू किया गया तो किसानों की भूमि बड़े पैमाने पर इस देश के कारपोरेट घरानों के पास चली जाएगी।



 खेती व किसान पूरी तरह बर्बाद होकर शहरों में मजदूरी करने के लिए विवश हो जाएंगे। जाम  की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक कुमार यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम करने वाले भाकपा कार्यकर्ताओें से जाम समाप्त करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर गिरफ्तारी दी।


 करीब एक घंटे तक जाम के बाद पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा। जाम के कारण सड़कों पर वाहनाें की लंबी कतार लग गई।


इससे पुलिस और यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस लाइन में 189 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना मिली। इसमें 57 महिलायें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed