फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   taapamaan mein ijaapha, ultee dast ke badhe mareej

तापमान में इजाफा, उल्टी दस्त के बढ़े मरीज

Fri, 11 Mar 2022 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
taapamaan mein ijaapha, ultee dast ke badhe mareej
जिला अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जुटी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। मौसम में हुए बदलाव से तापमान में वृद्धि जारी है। ऐसे में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सरकारी तथा निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। वहीं चिकित्सक मरीजों को रोगों से बचने की सलाह भी दे रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों मौसम में बदलाव से अस्पताल में मरीज खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। ओपीडी हो या पर्ची काउंटर अथवा डॉक्टर का कक्ष, हर जगह मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैथॉलाजी में हो रही है। यहां लोग खून की जांच के लिए कतारों में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रर के आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार की दोपहर एक बजे तक 350 मरीज, बृहस्पतिवार को 200 तो इससे पहले 325 मरीज इलाज कराने पहुंचे।अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाह ने बताया कि तापमान में वृद्धि का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुखार, उल्टी, दस्त, नाक से रक्त आने, गले में इन्फेक्शन, पेट दर्द और घबराहट के मरीज अस्पताल में अधिक आ रहे हैं। इसके अलावा चर्म रोग के मरीज भी आने लगे हैं। धूप से बचाव, स्वच्छ पानी, बासी खाना नहीं खाने व सूती कपड़े के उपयोग करने की जरूरत है। सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने लोगों को सुझाव दिया कि खाली पेट घर से बाहर न निकलें। सुबह नीबू पानी पीएं और शुद्ध पानी का उपयोग करें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हल्के कपड़े पहनें और पुदीने का शरबत पीएं। इससे लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed