फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   T20 World Cup Winner india Cricket fans of mau celebrated with Fireworks

T20 WC: भारत के विश्वविजेता बनने पर खुशी से झूमे क्रिकेट प्रेमी, खूब हुई आतिशबाजी; एक दूसरों को खिलाई मिठाई

Sun, 30 Jun 2024 09:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 30 Jun 2024 09:56 AM IST
सार

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर मऊ जिले में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। 

विज्ञापन
T20 World Cup Winner india Cricket fans of mau celebrated with Fireworks
क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के बाद मऊ शहर में कई जगहों पर देर रात आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशियां मनाई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए। पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे।

विज्ञापन


टी20 विश्व कप में फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। 17 साल बाद भारत ने टी20 फॉर्मेट में विश्व कप जीता है। इसके बाद पूरे देश में लोगों ने सड़क पर निकलकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में मऊ शहर के साथ-साथ पूरे जिले में लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। नगर के सिंधी कॉलोनी, रोडवेज, औरंगाबाद आदि स्थानों पर युवाओं ने बाइक पर तिरंगा हाथों में लेकर निकले। साथ ही आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। क्रिकेट प्रेमी धीरज राजभर ने बताया कि आज हम सब बहुत खुश हैं। भारत फिर एक बार विश्व विजेता बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed