{"_id":"57979b774f1c1b697d21ec42","slug":"swoop-kill-twenty-thousand-usurped-punk","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपट्टा मारकर बीस हजार ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपट्टा मारकर बीस हजार ले उड़े बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वदेशी काटन मिल के फातिमा रोड पर मंगलवार की अपराह्न लगभग चार बजे बाईक सवार उचक्के एक साईकल सवार से उसका रूपये से भरा बैग झपट्टा मार ले उड़े। जब तक साईकल सवार चोर-चोर कहकर चिल्लाता बदमाश रूपया लेकर फरार हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर शहर कोतवाल एमपी सिंह पहुंचे और पीड़ित को गाड़ी पर बैठाकर घटना स्थल पर एवं बैंक पर पहुंचे। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी।
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का बरलाई निवासी विनय कुमार चौहान मंगलवार को स्टेटबैंक से पैसा निकालने के लिए आया था। स्टेट बैंक से वह 20 हजार रूपया निकालकर किसी कार्य से स्वदेशी काटन मिल-फातिमा रोड पकड़कर साइकल से जा रहा था। पहले से ही उसके पीछे लगे बदमाश आए और अचानकर उसके बैग पर झपट्टा मारकर उसका बैग ले उड़े। जब तक वह चिल्लाता बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। साईकल सवार चिल्लाता हुआ फातिमा मोड़ तक चोर-चोर कहता हुआ आया। रास्ते में वह हड़बड़ी में अपनी साइकल से गिर भी गया।
सूचना पाकर कोतवाल एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अपने गाड़ी पर बैठाकर बैंक ले गए। बैंक में सीसी कैमरा फुटेज की जांच पड़ताल कर वह उचक्कों की तलाश में निकले लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में शहर कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के मुताबिक दो बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की खोजबिन की जा रही है।