फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Swatantra Kumar Munna appointed District Vice President of the All India Industry and Trade Association

Mau News: स्वतंत्र कुमार मुन्ना बनें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Swatantra Kumar Munna appointed District Vice President of the All India Industry and Trade Association
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ की जिला कमेटी का रविवार को विस्तार किया गया। इसमें संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर शिरकत करने वाले कोपागंज निवासी स्वतंत्र कुमार मुन्ना को संगठन का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नगर के रौजा स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने पदाधिकारियों के बीच नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि संगठन को एक मजबूत स्तंभ प्रदान करने का संकल्प लिया गया है। कहा कि विगत दिनों लखनऊ में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को राष्ट्रीय स्वदेशी व्यापारी जागरण मंच का राष्ट्रीय सहसंयोजक बनाने पर जनपद के व्यापारियों ने खुशी जताई। डॉ. गुप्त ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब देश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है और आर्थिक संकट आया है, व्यापारी समाज ही भामाशाह जैसे दानवीर के रूप में आकर समस्या से उबारा है। आज भी देश की सुरक्षा का प्रहरी भारतीय सेना है तो देश की आर्थिक व्यवस्था का प्रहरी व्यापारी समाज है। देश की अस्मिता को ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचाकर उसकी दिशा और दशा को व्यापारी ही बदलता है। इस दौरान बैठक को कोपागंज के वरिष्ठ उद्यमी ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक सिंह, आनंद कुमार, कन्हैया लाल जायसवाल ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से सुभाष कन्नौजिया, एकबाल अहमद ,दिनेश बरनवाल, हाजी अनवर अली, महातम यादव, आनंद गुप्ता, जफर बाबुल, अभिषेक मद्धेशिया, अनिल शर्मा, हरिशंकर गुप्ता, हाजी इफ्तेखार अहमद, फैयाज अहमद, राजेश गुप्ता, संजय सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed