फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Swami Vivekananda Jayanti celebrated as National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानन्द जयंती

Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda Jayanti celebrated as National Youth Day
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती मनाई गई। करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर संगोष्ठी में युवाओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि इस देश का भविष्य एक युवा ही बदल सकता है, देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. वीके जायसवाल ने कहा की युवाओं के लिए शिक्षा ही सबसे अच्छा साधन है क्योंकि विवेकानंद युवा के साथ साथ एक शिक्षित और ज्ञानवान प्रखर वक्ता भी थे। अभाविप के नगर मंत्री आशुतोष ने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी नहीं कि वह हिमालय पर चढ़े या धर्म संसद में जाए, महान बनने के लिए माता -पिता व गुरु का सम्मान और लोगों की मदद करना चाहिए। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम गुप्ता मोदी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय बताते हुए कहा की प्रत्येक व्यक्ति के महान बनने के लिए किसी अच्छे व्यक्ति का साथ जरूर होता है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद में अपना उद्बोधन भाइयो और बहनों के साथ दिया था। इस अवसर पर डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय, डॉ. वीके जायसवाल, डॉ. हरिलाल, डॉ. इस्तेयाक अहमद, अवनीश तिवारी, रवि गुप्ता, शिवम सिंह, श्वेता गुप्ता, रूपाली गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायस्थ समाज ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
मऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर सनातन संस्कृति तथा अपने देश को विश्व पटल पर गौरव दिलाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर चित्रांश बंधुओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने दिव्यज्ञान से देश के युवाओं को प्रेरक दिशा प्रदान की। महामंत्री पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति को अक्षुण बनाने में स्वामी विवेकानंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष यज्ञदेव श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
स्वामी विवेकानंद ने भारत की क्षमता का मनवाया था लोहा
मऊ। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती आज शारदा नारायन हॉस्पिटल में मनाई गई। अस्पताल सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती पर चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने उनकी जीवनी एवं देशभक्ति पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमरीका के शिकागो में हुए एक आयोजन में प्रभावशाली भाषण देते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु के रूप स्थापित करते हुए भारत की क्षमता का लोहा मनवाया था। हिंदू धर्म औऱ आध्यात्म की आधुनिक और प्रेरणादायी व्याख्या करने में स्वामी विवेकानंद का अहम योगदान है। इस मौके पर डॉ. एकिका सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रुपेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
मऊ। पतंजलि युवा भारत की तरफ से राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बुधवार को वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा भारत पूर्वी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी बृज मोहन के नेतृत्व में ऑनलाइन माध्यम से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद को समर्पित कार्यक्रम में 21 बार सूर्य नमस्कार कर विवेकानंद को याद किया गया।

राज्य प्रभारी बृज मोहन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमे निरंतर अपने लक्ष्य को ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते है। उनसे प्रत्येक युवा को कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी मिथिलेश यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारत स्वाभिमान महामंत्री संगीता द्विवेदी, राजेश गोस्वामी, सर्वेश राय, विनय योगी, धर्मेंद्र योगी, डॉ. करन गुप्ता, रामकरन प्रजापति, आकाश चौहान, कुंदन योगी, शिखांत वर्मा, रोशन मौर्य, रितेश, सर्वजीत, अजय मौर्य, अजय साहनी आदि शामिल रहे। संचालन महामंत्री मनीष आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed