{"_id":"638a4f84ef34ed0321728563","slug":"suspicious-death-of-young-man-mau-news-vns686503713","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: युवक की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: युवक की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी संतोष सिंह (38) पुत्र महेंद्र सिंह गांव में ही एक व्यक्ति के घर तिलकोत्सव में शामिल होकर साइकिल से घर लौट रहे थे। लोगों ने देखा कि वह टेंट के पास रखे बालू के ढेर के पास जमीन पर गिरे हुए हैं। लोगों ने संतोष के घर वालों को इसकी सूचना दी। परिजन एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक के पिता महेंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को महेंद्र सिंह ने पुलिस को टेंट में करंट उतरने से मौत होने की जानकारी पुलिस को तहरीर में दी। इस बाबत कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि युवक के पिता ने करंट की चपेट में आने से मौत हो जाने की तहरीर दी है। प्रकरण की जांच की जा रही है।