फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Survey will be conducted to impose tax on two thousand house and shop owners

Mau News: दो हजार घरों और दुकान मालिकों पर कर लगाने के लिए होगा सर्वे

Sat, 26 Jul 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Survey will be conducted to impose tax on two thousand house and shop owners
मऊ। शहरी क्षेत्र में पिछले सर्वे के बाद नए बने मकान व दुकानों पर कर लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से सर्वे किया जा रहा है। फिलहाल जल्द ही शहर के दस से अधिक वार्डों में टीमों द्वारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीमों द्वारा ऐसे मकान का सर्वे किया जाएगा, इस दौरान जिसमें दुकानें भी संचालित हो रही हैं। इन्हें चिन्हित कर नगर पालिका कर से राजस्व का ग्रॉफ बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 50 हजार घर और दुकानों से गृह और जलकर के साथ व्यावसायिक कर की वसूली की जाती है। इससे नगर पालिका को प्रतिवर्ष करीब पांच करोड़ की आय होती है। पिछले कई साल से शहर में बने नए मकान व दुकानों पर कर लगाने के लिए कोई सर्वे नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते नए मकान व दुकानों पर कर नहीं लगाया गया था। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि 45 वार्डों में सर्वे शुरू कराया है। पिछले दस सालों में शहरी क्षेत्र में दो हजार से अधिक मकान और दुकानें बनी हैं। ऐसे में नगर पालिका अधिकारियों को उम्मीद है कि इन पर कर लगाने से नगर पालिका को प्रतिवर्ष 50 लाख की आय होगी। योजना के तहत अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में दो-दो कर्मचारियों की दो टीम बनाई जाएगी। इसमें पहले चिह्नित दस वार्ड में सर्वे शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के बाद कर लगाने से नगर पालिका का न केवल राजस्व बढ़ेगा बल्कि इन राशि से नगर में विकास कार्यों में भी मदद मिलेगी। -दिनेश कुमार, ईओ मऊ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed