{"_id":"677436d780a0d17be900b63a","slug":"survey-of-pradhan-mantri-gramin-awas-plus-will-start-from-today-clear-instructions-from-dm-if-you-missed-it-mau-news-c-295-1-mau1001-122343-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आज से शुरू होगा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास प्लस का सर्वे, डीएम का स्पष्ट निर्देश पात्र चूके न ...........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आज से शुरू होगा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास प्लस का सर्वे, डीएम का स्पष्ट निर्देश पात्र चूके न ...........
विज्ञापन
मऊ। डीएम प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण को लेकर आधारभूत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने कहा कि आज से से शुरू होने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास प्लस सर्वेक्षण में ऐसे लाभार्थियों का चयन किया जाना है, जो आवास विहीन हों। किसी भी दशा में अपात्र व्यक्ति का चयन न करें। वहीं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि 2018 आवास प्लस सर्वे के बाद ऐसे शिकायती पत्र मिले जिनमें आवास की मांग की गई थी और उस समय उन्हें पात्र पाया गया था अर्थात जिनकी आख्या में हमने यह दर्शाया है कि वह पात्र है। जबकि 2018 के आवास प्लस में नाम न होने के कारण उन्हें आवास नहीं दिया जा सकता। भविष्य में सर्वे के दौरान उनका नाम दर्ज करके आवास का लाभ प्रदान किया जायेगा। ऐसे में उस ग्राम पंचायत सचिव की यह जिम्मेदारी है कि इस सर्वे के दौरान ऐसे परिवारों का सर्वे अनिवार्य रूप से किया जाए और जिन शिकायती पत्रों की आख्या पात्र परिवार के रूप में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा दी गयी है या सेक्टर प्रभारी द्वारा दी गयी है। ऐसे परिवारों का रजिस्टर ग्राम पंचायतवार अनिवार्य रूप से तैयार होना चाहिए और सर्वे भी अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। साथ ही उस समय ऐसे पात्र पाए गए परिवारों का रजिस्टर विकास खंड स्तर पर अवश्य तैयार किए जाएं। उसकी सूची सर्वेयर को ग्राम पंचायतवार अनिवार्य रूप से दिया जाए। सर्वे में ऐसे परिवारों का सर्वे अवश्य कर लें। यदि वे पात्रता की श्रेणी में वर्तमान में एक्जिस्ट कर रहें हैं, तो उनका सर्वे अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह है मानक, पूरे न होने पर होंगे आपात्र
परियोजना निदेशक ने बताया कि जिनके पास कार, 50000 हजार या इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड होगा वह योजना में अपात्र होंगे। इसके अलावा जिसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, वो परिवार जिनका कोई सदस्य 15000 रुपये से अधिक प्रतिमाह कमा रहा हो, आयकर देने वाले परिवार, व्यवसाय करने वाले परिवार अपात्र होंगे। वहीं वह किसान जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो एवं वे परिवार, जिनके पास 5 एकड़ से अधिक असंचित भूमि हो वह भी आपात्र होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह है पात्रता
योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के सभी आवास विहीन परिवार एवं शून्य, एक या दो कमरों के कच्ची दीवार और कच्ची छत युक्त मकानों में रहने वाले परिवार को शामिल किया जायेगा। इस बार दो तरीके का सर्वे होगा एक तो सेल्फ रजिस्ट्रेशन का विकल्प है जिसमें कोई भी लाभार्थी स्वयं एप से सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकता है। एक मोबाइल से केवल एक ही परिवार का सेल्फ रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। दूसरा सर्वेयर द्वारा रजिस्ट्रेशन का काम किया जायेगा। सर्वेयर द्वारा किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन में जो भी पात्र लाभार्थी हैं, उनके घर पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जब सर्वे एप पर अपना आधार नंबर डालेगा फिर अपने फेस को कैमरे के सामने लाएगा तो उसका ऑथेटिकेशन होगा। उसके बाद सर्वेयर की ओर से परिवार का विवरण भरा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फेस के माध्यम से होगा ऑथेंटिकेशन
परियोजना निदेशक ने बताया कि पात्र परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, जॉब कार्ड, खाता संख्या जो आधार से लिंक होगा। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, भूमि संबंधी सूचना। साथ ही सभी सदस्यों का फेस के माध्यम से ऑथेंटिकेशन भी होगा। आवास प्लस 2018 के सर्वे में पात्र पाये काफी लाभार्थियों को हम आवास इसलिए नहीं दे पाए क्योंकि कई लाभार्थियों का जॉब कार्ड जैसी समस्याएं थी। इस बार इस तरह की समस्याओं को सर्वे को मुक्त कर दिया गया है।