फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Survey completed, now work will be done on design, soon the first multi-level parking will be built in the district

Mau News: सर्वे पूरा, अब डिजाइन पर होगा काम, जल्द ही जिले में पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी

Mon, 02 Sep 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Survey completed, now work will be done on design, soon the first multi-level parking will be built in the district
नगर में जाम की समस्या को लेकर नगर पालिका ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना बनाई गई हैं। इसको लेकर नगर के बीचोबीच में बने ब्रह्मस्थान निजी बस स्टैंड को चुना गया हैं। नपा ने इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को चुना है। इसके द्वारा इस जगह का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है, अब इसकी डिजाइन पर काम किया जा रहा है। जिसके पूरा होने के बाद इसकी लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। पार्किंग के लिए नगर पालिका शुल्क भी निर्धारित करेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में गाजीपुर तिराहे से बाल निकेतन तिराहे की बात करें या आजमगढ़ मोड़ से मिर्जाहादीपुरा तिराहे या गाजीपुर तिराहा से भीटी चौराहे की। हर जगह सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति रहती है। जाम की समस्या के पीछे सबसे मुख्य वजह अस्थायी अतिक्रमण है। जिसे बाजार के दुकानदारों द्वारा फुटपाथ तथा दुकान के बाहर किया गया कब्जा है। दूसरा कारण सड़क के किनारों पर आड़े तिरछे वाहनों के खड़ा करना है। जो सफर दस मिनट में तय होना चाहिए। उसमें जाम के कारण 30 से 40 मिनट लग जाते हैं। नगर पालिका ने जाम की समस्या को देखते हुए व्यावसायिक कम पार्किंग कांप्लेक्स बनाने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत नगर पालिका द्वारा इसे नगर के बीचोबीच बनाने की तैयारी है। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से ब्रह्मस्थान निजी बस स्टैंड की जमीन को चिह्नित किया गया है। इसको लेकर सीएनडीएस द्वारा संबंधित जगह का सर्वे कार्य भी पूरा कर लिया गया है, अब मल्टीलेवल पार्किंग की डिजाइन को लेकर संस्था काम में जुटी है। डिजाइन तैयार होने के बाद संस्था द्वारा इसे नगर पालिका के समक्ष रखेगी, जहां इसका नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव बनाया जाएगा, जिसमें इसकी लागत शामिल होगी।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर मल्टीलेवल पार्किंग और कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसको लेकर जमीन चिह्नित करने के बाद सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है, जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।-दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed