फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Surrender of accused of throwing ink on BJP candidate

Mau News: भाजपा प्रत्याशी पर स्याही फेंकने के आरोपी का समर्पण

Tue, 22 Aug 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Surrender of accused of throwing ink on BJP candidate
कोपागंज/इंदारा (मऊ)। घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव ने सोमवार को कोपागंज थाने में समर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के गनर हरिओम मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, दारा सिंह चौहान के भाजपा से चुनाव लड़ने को लेकर आरोपी नाराज था।
विज्ञापन

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के अनुसार, सरायलखंसी थाने के हसनपुर गांव निवासी आरोपी अभिमन्यु यादव ने भाजपा के एक कार्यकर्ता से बातकर दारा सिंह चौहान के पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता ने इसे कोरी धमकी ही समझी थी।
विज्ञापन

दरअसल भाजपा प्रत्याशी रविवार को कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद लौट रहे थे। अदरी के पास उन पर काली स्याही फेंकी गई थी। भाजपा प्रत्याशी ने सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर स्याही फिंकवाने का आरोप लगाया था। सुधाकर सिंह ने आरोपों को खारिज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्र नेता रहा है आरोपी
सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि अभिमन्यु यादव वर्ष 2019 में डीसीएसके पीजी कॉलेज से चुनाव लड़ा था। उसने सपा के यूथ विंग से टिकट मांगा था।
---
वायरल वीडियो की कहानी कुछ और
स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव का समर्पण करने जाते समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिमन्यु कह रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता ने कहा था कि चुनाव फंस रहा है, स्याही फेंक दो, मैं तुम्हें बचा लुंगा। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed