फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Supporters of the candidates guarding the strong room caught a young man in the night

Mau News: स्ट्रांग रूम की निगहबानी कर रहे प्रत्याशियों के समर्थकों ने रात में एक युवक को पकडा

Tue, 09 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Supporters of the candidates guarding the strong room caught a young man in the night
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में बने मतगणना स्थल से रविवार की रात करीब दो बजे एक युवक के पकड़े जाने और एक युवक के भाग जाने से जमकर हंगामा हुआ। युवक को प्रत्याशियों के समर्थकों ने पकड़ा था। उसके पास से ताला काटने और दरवाजा तोड़ने के औजार मिले हैं। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। उम्मीदवारों के समर्थकों का आरोप है कि दोनों युवक गड़बड़ी करने के इरादे से आए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक चोरी करने के इरादे से आए थे।
विज्ञापन

बता दें कि महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर आठ निकायों के मतों की गणना 13 मई को होनी है। सपा, बसपा और निर्दलीय अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशी स्ट्रांग रूम की रात में रखवाली कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि रात में गड़बड़ी की जा सकती है। उनके संदेह को रविवार की रात करीब दो बजे तब बल मिल गया जब एक युवक को स्ट्रांग रूम के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की पूर्वी दीवार के पास सपा कार्यकर्ता रात में निगहबानी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक दिखाई पड़े। दोनों को स्कूल की दीवार की तरफ बढ़ते देख कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इसमें से एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पकड़े गए युवक के पास से ताला और दरवाजे की कुंडी काटने वाला सामान देख प्रत्याशियों के समर्थक शोर मचाने लगे और आशंका जताने लगे कि दोनों युवक स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी करने आए थे। इसके बाद सपा प्रत्याशी इंदु देवी के पुत्र किशन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को पुलिस को सौंप दिया। किशन ने अंदेशा जताया कि युवक स्ट्रांग रूम की तरफ बढ़ रहे थे, इस कारण इनके इरादे पर शक है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों गड़बड़ी करने आए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युुवक और उसका साथी दोनों शातिर चोर हैं, जो शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

-------------



चोरी की आठ वारदात का हो सकता है खुलासा
मतगणना परिसर के पास से मऊ जनपद का सोनू उर्फ इम्तियाज को रात में पकड़ा गया है, जबकि उसका साथी बलिया निवासी विनोद फरार है। पुलिस रिकाॅर्ड में इम्तियाज के खिलाफ चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। कुछ माह पहले उसे गौरीबाजार पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेल से छूटकर वह आया है। बलिया और मऊ से आकर दोनों रहते हैं और शहर में चोरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सोमवार को पता चला है कि रविवार रात मोबाइल और सोने-चांदी की दुकान में चोरी करने के लिए आए थे, लेकिन इससे पहले पकड़ लिए गए।



-----------

मतगणना स्थल के पास रात में सोया था। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक युवक पकड़ा गया है, जबकि एक फरार हो गया है। पकड़े गए युवक का इरादा गलत लग रहा था। आखिर वह मतगणना स्थल के पास क्यों आया था, यह बात समझ में नहीं आ रहा है।

-राजेश कुमार यादव, सपा नेता



-----------

रात में पकड़ा गया युवक पुलिस के सामने कहानी बना रहा है। वह मतगणना स्थल पर कैसे पहुंच गया, जहां कोई दुकान नहीं हैं। वह छोड़ने के बदले में रुपये देने की बात कर रहा था। मामले की जांच होनी चाहिए।


-किशन मद्धेशिया, पुत्र सपा प्रत्याशी



-----------

पकड़ा गया युवक शातिर चोर है। पूछताछ की जा रही है। यह गिरोह शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पूछताछ में चोरी की आठ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सीसीटीवी से सभी गतिविधियां कैद हो रही हैं।

-श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed