{"_id":"67b8c3f8c1bb134bba0f84ed","slug":"sunita-was-successful-in-saving-her-husbands-legacy-mamta-could-not-save-her-sister-in-laws-seat-mau-news-c-295-1-svns1028-124400-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पति की विरासत बचाने में सफल रहीं सुनीता, जेठानी की सीट नहीं बचा सकीं ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पति की विरासत बचाने में सफल रहीं सुनीता, जेठानी की सीट नहीं बचा सकीं ममता
विज्ञापन
मऊ। जिले के तीन ब्लाकों में ग्राम पंचायत प्रधान के तीन पदों पर उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इसमें दो पंचायत में नए प्रधान ग्रामीणों को मिले तो एक पंचायत में दिवंगत प्रधान की पत्नी ने चुनाव जीतकर अपने पति की सीट बचाने में सफल रहीं। वहीं एक ग्राम पंचायत की प्रधानी में बेहद कांटे की भिड़ंत में नए प्रत्याशी ने चार मतों से चुनाव जीता। जबकि तीसरे ग्राम पंचायत में दिवंगत प्रधान की पत्नी ने अपने पति की विरासत बचाने में सफल रही। इससे पहले मतगणना स्थल पर दो दो थानों की पुलिस व्यवस्था में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई, जहां दो घंटे में ही चुनाव का परिणाम आ गया।
रानीपुर ब्लाॅक मुख्यालय पर भेड़ियाधर ग्राम पंचायत में प्रधानी पद के उपचुनाव की मतगणना रिर्टनिंग ऑफिसर विनय प्रताप सिंह की निगरानी में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। जिसमें सुनीता ने अपने निकटम प्रत्याशी शारदा को महज चार वोट से हराकर यह चुनाव जीता। विजयी सुनीता को 317 मत मिले थे जबकि शारदा को 313 मत मिले।
वहीं प्रत्याशी सीता 149 मत पाकर तीसरे नंबर पर चौथे नंबर अर्चना को 55 मत मिले थे। इस पंचायत में 1383 मतों में से 863 मत पड़े थे। मतगणना के दौरान 29 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
वहीं दोहरीघाट ब्लाॅक के शाहपुर ग्राम पंचायत के उपचुनाव में दिवंगत प्रधान गिरिजाशंकर कनौजिया की पत्नी सुनीता ने 76 मतों से चुनाव जीतकर अपने पति की सीट को बचाने में सफल रही। विजयी सुनीता को 340 मत मिले थे जबकि दूसरे प्रत्याशी चंदशेखर को 264 मत मिले थे। मतगणना के दौरान 15 मत अवैध होना मिले। पंचायत के उपचुनाव में 1129 मत में 619 मत पड़े थे।
इसीक्रम में रतनपुरा ब्लाॅक के भुडुसुरी ग्राम रानी ने अपने प्रत्याशी ममता को हराया। रानी को 802 तो ममता को 665 तो तीसरे नंबर पर रही समरजिया को केवल 32 मत मिले थे। पंचायत उपचुनाव के 2390 में 1532 वोट पड़े थे। मतगणना में 33 मत अवैध मिले। इस चुनाव में ममता अपनी जेठानी स्व. ममता की सीट बचाने को लेकर चुनाव में उतरी थी लेकिन वह अपनी इस सीट को बचाने में विफल रही।
पति के विरासत में सफल रही तो पूरे गांव घूमकर जताया आभार
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक के शाहपुर ग्राम पंचायत के चुनाव में एक बार दोबारा एक ही परिवार के पास प्रधानी रहेगी। इससे पहले 2021 में हुए चुनाव में गिरिजाशंकर कनौजिया ने इस चुनाव में हारे चंदशेखर को 122 मतों से हराया था। लेकिन बीमारी के चलते मौत के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में चंदशेखर ने दुबारा चुनाव लड़े लेकिन इसबार गिरिजशंकर कनौजिया की पत्नी सुनीता ने 76 मतों से हराया। चुनाव जीतने के बाद सुनीता सबसे पहले अपने पति के फोटो को प्रणाम करने के बाद पूरे गांव घूमकर हर मतदाताओं का आभार जताया।
वहीं भुडुसुरी में प्रत्याशी ममता यादव अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा सकी, जबकि जेठानी स्व. ममता के निधन के बाद हो रहे चुनाव में जीत की संभावना थी, लेकिन एक तरफा मुकाबले में रानी ने ममता को हराया। रानी 2021 चुनाव में महज 42 वोटों से हारकर दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं भेड़ियाधर में जीती प्रधान सुनीता ने दूसरे प्रयास में आखिरकार जीत हासिल की। 2021 में हुए चुनाव में महज 28 चुनाव से वह चुनाव हार गई थी, लेकिन इस चुनाव में उसने जीत हासिल कर ली, लेकिन यहां जीत का आंकड़ा बेहद कम रहा।
दो स्नातक तो एक हैं निरक्षर
मऊ। चुनाव में जीती भेड़ियाधर की ग्राम प्रधान सुनीता बीए पास हैं, वहीं भुडुसुरी ग्राम पंचायत की प्रधान रानी भी बीए पास है। लेकिन शाहपुर में अपने दिवंगत पति की सीट बचाने में सफल रही सुनीता निरक्षर हैं। वहीं चुनाव जीतने के बाद शाहपुर ग्राम प्रधान सुनीता ने कहा कि उनका अब एक ही लक्ष्य है कि वह स्वगीर्य अपने पति के जनहित में शुरू कराए गए अधूरे कार्य को पूरा करें। वहीं भेड़ियाधर की ग्राम प्रधान सुनीता ने कहा कि वह बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कार्य उनकी प्राथमिकता में होगी।