फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sun and heat made people unwell

धूप और तपिश ने लोगों को किया बेहाल

Mon, 07 May 2018 12:01 AM IST
mau
mau Updated Mon, 07 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sun and heat made people unwell
चिलचिलाती धूप के बीच रविवार को धूप से बचने के लिए इस तरह बाहर निकलीं युवतियां। - फोटो : mau
तेजी से बढ़ रहा तापमान दिनचर्या प्रभावित करने लगा है। गर्मी के तल्ख तेवर ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिनों बाद दो डिग्री तापमान और बढ़ सकता है। तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी ने खेती किसानी पर भी संकट पैदा कर दिया है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो 35डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होने की स्थिति में मक्का तथा गर्मी की बोई गई सब्जियों के फसल उत्पादन पर असर पड़ सकता है। स्वयंसेवी संस्था नेफोर्ड के जिला प्रभारी संतोष कुमार मिश्र की मानें तो तेजी से बढ़ रहे तापमान में सब्जी की फसल में फूल नहीं लगेंगे। यदि फूल आएंगे भी तो वह झड़ जाएंगे। मक्का की फसल में दाने नहीं लगेंगे। ऐसे में किसानों को सब्जी और जायद की फसलों की सिंचाई समय से करते रहना होगा। इसके लिए खेतों में नमी की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन


 उधर गर्मी बढ़ने से ताल तलैयों का पानी सूखने के साथ ही नदियों का भी पानी कम होने लगा है। गर्मी के मौसम में  भूगर्म जल स्तर प्रभावित होने के चलते  इंडिया मार्का हैंडपंपों से भी कम पानी निकल रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग सत्तू, बेल का शर्बत, आम का पन्ना, तरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए जिन पोखरों और नदियों में पानी है वहां जी भरके तैराकी के मजा के साथ गर्मी से राहत पाने का प्रयत्न कर रहे हैं। तालाबों और नदियों के किनारे पशु पक्षियों ने भी अपना डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों में दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में बाहर नहीं निकलने से कतरा रहे हैं। लड़कियां जहां धूप से बचने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं महिलाओं की छतरी भी निकल गई है। बाजार में भी दोपहर को सन्नाटा पसरा जा रहा है। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते देखे जा रहे हैं। हालांकि अभी स्वयंसेवी संस्थानों की ओर से प्याऊ आदि की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed