फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Summer special express train will run from Mau to Mumbai in two trips.

Mau News: मऊ से मुंबई के लिए दो फेरों में चलेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 12 Apr 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Summer special express train will run from Mau to Mumbai in two trips.
मऊ। गर्मी में ट्रेनों में हो रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से मऊ और मऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन दो फेरों में चलाई जाएगी। रामनवमी के बाद मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जिले के हजारों लोग मुंबई और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में रहकर नौकरी और रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। ऐसे में घर पर शादी विवाह के कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए लोग आने लगे हैं। लेकिन भीषण गर्मी में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में रेलवे का समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला सराहनीय माना जा रहा है। मऊ स्पेशल फेयर समर एक्सप्रेस (01079) ट्रेन 10 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से चलकर आज 11:10 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंची। फिर एक मई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी।
विज्ञापन

ये होगा ट्रेन रूट

ट्रेन दादर, थाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरागंना लक्ष्मीबाई जंक्शन, ऊरई, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, जौनपुर, आजमगढ़ होते हुए मऊ जंक्शन पहुंचेगी। फिर इसी रास्ते छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (01080) 12 अप्रैल और 3 मई को मऊ जंक्शन से एक बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed