{"_id":"645d35ff43ffa8d02d0031c4","slug":"suggichouri-road-is-in-bad-shape-mau-news-c-20-1-198803-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बदहाल पड़ा है सुग्गीचौरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बदहाल पड़ा है सुग्गीचौरी मार्ग
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुवाह का पश्चिम दिशा वाला मार्ग सुवाह-सुग्गीचौरी दशकों से बदहाल है। इससे लोगों को आनेजाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुवाह का पश्चिम दिशा वाला मार्ग सुवाह-सुग्गीचौरी मार्ग गांव से निकल कर सुग्गीचौरी मार्ग में मिलता है। लंबे समय से बदहाल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मार्ग के बीच बाहा के नाम से एक नाला है। उस पर पुलिया निर्माण के अभाव में आवागमन दुश्वार हो गया है।
इस संबंध में क्षेत्र के बालमुकुंद यादव, राणा प्रताप यादव, पुर्ना प्रसाद, राम आशीष यादव, जगदीश मौर्य का कहना है कि क्षेत्र के सुवाह-सुग्गीचौरी प्रमुख मार्ग होने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। मनरेगा योजना के तहत मार्ग निर्माण कराने की मांग की गई लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।