फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sugarcane-laden pickup lost control and overturned youth died two others in critical condition

UP Accident: गन्ना लदी पिकअप बेकाबू होकर पलटी, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक, मौत; दो की हालत गंभीर

Sat, 25 Oct 2025 01:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 01:35 PM IST
सार

Mau News: यूपी के मऊ जिले में पिकअप पलटने से एक युवक की माैत हो गई, वहीं, दो लोग घायल हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Sugarcane-laden pickup lost control and overturned youth died two others in critical condition
इसी पिकअप के साथ हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident: मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में शुक्रवार की रात डेढ़ बजे गन्ना लदी पिकप पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग इस हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात एक पिकप गन्ना लेकर गोबिंदसाहब की तरफ से बिलाउझा जा रही थी। अभी पिकप रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास पहुंची थी कि गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चालक संतुलन खो बैठा। पिकप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


घटना में पिकप के ऊपर बैठे विशाल वर्णवाल पुत्र राजेश वर्णवाल निवासी बड़ागांव थाना हलधरपुर, अमन मौर्या (20) पुत्र धनपत निवासी बिलाउझा और पिकप के अंदर विशाल के पिता राजेश चालक के बगल बैठे थे। वह तीनों घायल हो गए। उधर, घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी खुरहट पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दल बल के साथ मौके पर और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विशाल वर्णवाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत रानीपुर थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed