फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sudhakar done with six nominations

सुधाकर संग छह ने किया नामांकन

Fri, 10 Feb 2017 11:55 PM IST
mau
mau Updated Fri, 10 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sudhakar done with six nominations
नामांकन करते समाजवादी प्रत्याशी सुधाकर सिंह। - फोटो : mau
विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए हो रहे नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को कुल छह प्रत्याशियों ने अलग-अलग दलों से पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिले के दौरान कलेक्ट्रेट में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचे और संबंधित रिटर्निंग आफिसर के यहां अपने पर्चे दाखिल किए। घोसी, मधुबन एवं मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा सीट से दो-दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना से सपा विधायक बैजनाथ पासवान पुत्र मुखलाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रस्तावक के रूप में धर्मप्रकाश यादव आदि शामिल रहे। यह सिटिंग विधायक भी हैं और पार्टी से दूसरी बार विधायक बनने के लिए फिर से मैदान में हैं। बैजनाथ मूल रूप से कमालुद्दीनपुर चिरैयाकोट के रहने वाले हैं। जिलाध्यक्ष कांग्रेस अवनीश सिंह भी नामंकन हाल में उपस्थित रहें। यहीं से बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामवृक्ष ने नामांकन दाखिल किया। यह मूल रूप से नौसेमर सहरोज के रहने वाले हैं। इनका मुहममदाबाद गोहना कमालपुर कोलौरा में भी मकान है। यह मधुबन एवं मुहम्मदाबाद गोहना से दो बार विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


घोसी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी एवं सिटिंग विधायक सुधाकर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। यह भी दो बार विधायक रह चुके हैं। यह मूल रूप से दादनपुर अहिरौली के रहने वाले हैं। घोसी विधानसभा सीट से निर्दल के रूप में संजय यादव पुत्र जयनाथ निवासी चेरूइयां ने भी नामांकन दाखिल किया। मधुबन विधानसभा सीट से सपा के सिंबल मिलने के बाद सुमित्रा ने भी पार्टी से नामांकन दाखिल किया। यह मूल रूप से इंदारा गांव की रहने वाली हैं, और स्व. कपिलदेव यादव की बहू हैं। यहां से निर्दल के रूप में सूर्य कुमार पुत्र अभिमन्यु निवासी मानिकपुर हड़उवां ने भी नामांकन  किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed