फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sudden fire broke out in running car in mau seven people including driver narrowly escaped

मऊ: चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची चालक समेत सात लोगों की जान

Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

मऊ जिले के रतनपुरा बाजार में चलती कार में आग लग गई। कार पर चालक समेत सात लोग सवार थे। पानी फेंक कर आग को बुझाया गया। 

विज्ञापन
sudden fire broke out in running car in mau seven people including driver narrowly escaped
मऊ में चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रतनपुरा में सोमवार को जाइलो कार में अचानक आग लग गई। जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार में सवार सभी लोग बाहर निकल आए। इसके बाद लोगों ने गाड़ी पर पानी डालकर आग को बुझा दिया। अदरी (बारा)  निवासी सर्वेश मौर्य अपनी जाइलो कार से अपने परिवार के साथ रसड़ा (बलिया) जा रहे थे।

विज्ञापन


 कार रतनपुरा बाजार की पश्चिमी शहीद चौक पर पहुंची तो अचानक इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विनय कुमार सिंह ने गाड़ी से आग की लपटें उठते देख रूकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी में ब्रेक लगाया और आननफानन गाड़ी में सवार सभी सभी लोगों को उतरने के लिए कहा।
विज्ञापन


बीच सड़क पर गाड़ी में आग लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और  पानी फेंक कर आग को बुझाया गया। लोगों का कहना है कि 100 मीटर पहले से ही गाड़ी में धुआं उठता दिखाई दे रहा था लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। चौक आते-आते यह धुआं आग के रूप में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अफरातफरी में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार भी लग गई थी। वाहन में चालक सहित चार महिलाएं एवं दो पुरुष सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed