फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Successful operation of sticking tongue of girl child in district hospital

जिला अस्पताल में बच्ची की चिपकी जीभ का हुआ सफल आपरेशन

Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Successful operation of sticking tongue of girl child in district hospital
मऊ। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बुधवार को तीन माह की बच्ची की चिपकी जीभ का सफल ऑपरेशन किया। बच्ची अराध्या को पोषण पखवाड़ा अभियान के दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता मंजू यादव ग्राम बरलाई से लाई थी। उसने बच्ची को चिकित्सालय स्थित एनआरसी के डॉ. एमपी सिंह को दिखाया उन्होंने जांच के उपरांत आपरेशन के लिये ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ को रेफर कर दिया। वहां उसका नि:शुल्क सफल आपरेशन किया गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नरायन दुबे ने बताया कि चिपकी जीभ कुछ बच्चों में जन्म से ही पाई जाती है और इस स्थिति में जीभ का तंतु (फ्रेनुलम) इतना छोटा होता है कि वह जीभ को मुंह के तलवे से बांध देता है। जिसकी वजह से वह ज्यादा ऊपर नहीं उठ पाती। इस कारण जीभ अधिक हिल नहीं पाती। जिला चिकित्सालय के नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. सौरभ ने बताया कि टंग टाई की समस्या लगभग पांच से 10 प्रतिशत बच्चों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed