फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Substation inaugurated

सुधरेगी बिजली आपूर्ति, तीन स्थानों पर बनेंगे उपकेंद्र

Sat, 22 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 22 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Substation inaugurated
जिले में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए तीन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना के लिए सोमवार को आधारशिला रखी गई। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में दो उपकेंद्रों की आधारशिला रखी गई। वहीं, घोसी विधानसभा क्षेत्र में एक सबस्टेशन का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन



 मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के खैराबाद के नाम से स्वीकृत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास शनिवार को  विधायक बैजनाथ पासवान ने अलाउद्दीनपट्टी गांव के मौजा पटखौली में किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काफी दिनों से खैराबाद गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति में बाधा आ रही थी।
विज्ञापन



 इससे बुनकरों किसानों को परेशानी हो रही थी। इससे निजात दिलाने के लिए एक विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी दी गई। लेकिन खैराबाद में जमीन न उपलब्ध न होने पर इसे पटखौली में बनाया जा रहा है। सब स्टेशन के लिए ग्राम पंचायत अलाउद़्दीन पट्टी के ग्राम प्रधान महेंद्र यादव के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा विधायक ने रानीपुर ब्लाक के हिरनपुर में भी 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के चालू हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों की विद्युत को लेकर शिकायतें नहीं होगी।


 कोपागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कांछीकला गांव में 4.25 करोड़ की लागत से बनने वाले  विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुधाकर सिंह ने किया। विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों, बुनकरों, व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।


 विकास गति को तेज करना ही एक मात्र उद्देश्य है। कहा कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र  यादव ने इसके लिए काफी प्रयास किया था। सरकार की ओर से सभी वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी  योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में योजनाएं जमीन के अभाव में गति नहीं  पक़ड़ पा रही है।



 विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नौ माह के अंदर प्रोजेक्ट को पूरा करा दें। समारोह को पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व  सपा जिलाध्यक्ष साधूूूू  यादव, हबीब, रेयाज अहमद, प्रधान योगेंद्र  प्रजापति, घोसी ब्लाक प्रमुख रामजन्म ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed