फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Substation built cost 530 lakh supplying electricity 4000 consumers Energy Minister foundation stone

UP: 530 लाख रुपये से बनेगा उपकेंद्र, 4000 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति; ऊर्जा मंत्री ने किया शिलान्यास

Thu, 09 Jul 2026 06:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Jul 2026 06:50 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में 530 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र बनने से करीब 4,000 उपभोक्ताओं को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इससे क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
Substation built cost 530 lakh supplying electricity 4000 consumers Energy Minister foundation stone
ऊर्जा मंत्री ने किया शिलान्यास। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर के बंधा रोड स्थित प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्युत क्षेत्र को आधुनिक, सुदृढ़ और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन


आगे कहा कि बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनजीवन की आधारशिला है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक बेहतर गुणवत्ता की बिजली समयबद्ध और निर्बाध रूप से पहुंच सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगभग 530 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 5+5 एमवीए होगी। इसके तहत चार नए 11 केवी फीडरों का निर्माण किया जाएगा, जिससे वर्तमान विद्युत उपकेंद्रों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा तथा क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था अधिक संतुलित और प्रभावी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभ
मऊ। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस उपकेंद्र के स्थापित होने से पटन टोला, व्यारी टोला, संस्कृत पाठशाला, हरिकेशपुरा, सदर चौक, मलिक टोला, हट्टी मदारी, औरंगाबाद, हनुमान घाट, आफिसर्स कॉलोनी, रेलवे क्वार्टर, गायघाट, खालसा, ख्वाजाजहांपुर तथा कागजीवनचक सहित अनेक क्षेत्रों के लगभग 4,000 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नए उपकेंद्र के संचालन से 11 केवी लाइनों की लंबाई कम होगी, जिससे तकनीकी हानियों और फॉल्ट की घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी, लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी तथा बार-बार विद्युत बाधित होने जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलने के साथ-साथ विद्युत वितरण प्रणाली की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed