{"_id":"6cf1449e8ff2bc68e80fc7c6c00ed2d3","slug":"subsequently-the-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से गुस्साए लोगों ने कर दिया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से गुस्साए लोगों ने कर दिया चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के समीप मंगलवार को बाइक और साइकल की टक्कर में साइकल सवार तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार भी हुआ घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसमें एक की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मधुबन-मऊ शहीद मार्ग पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। इस बीच कुछ लोग सड़क पर खुद ही ब्रेेकर बनाने के लिए खुदाई करने लगे। ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग करने लगे। लगभग तीन घंटे तक चला चक्काजाम एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ।
कोपागंज थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी मुन्नू प्रसाद पुत्र स्व. हरिप्रसाद मंगलवार को अपनी बहन सीमा पत्नी गुल्लू एवं भांजे रवि निवासी बलिया को साइकल पर बैठाकर ट्रेन पकड़वाने के लिए इंदारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। मुन्नू अभी रईसा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक सवार खुद भी गिरकर घायल हो गया। मुन्नू इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया जब कि उसकी बहन सीमा और भांजे रवि को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मुन्नू प्रसाद को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के निकट मधुबन-मऊ शहीद मार्ग को जाम कर दिया। गांव के निकट ब्रेकर बनाने की सभी लोग मांग करने लगे।
सुबह आठ बजे से 11 बजे तक लगभग तीन घंटे तक जाम चला। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ डा. अजय कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को समझा बुझाकर ब्रेकर बनवाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया। इस दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार गोयल, बब्बन, राजेश, शिवकुमार, आजाद, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।