फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Submersible will be taken to remove drinking water crisis in schools

परिषदीय स्कूलों में पेयजल संकट दूर करने को लगेगा सबमर्सिबल

Wed, 31 Mar 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Submersible will be taken to remove drinking water crisis in schools
मऊ। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। परिषदीय विद्यालयों के कई हैंडपंपों से प्रदूषितजल निकल रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत बिजली कनेक्शन और हैंडपंप लगे जिले के 830 परिषदीय विद्यालयों में सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। योजना का सही मायने में मूर्त रूप दिया गया तो जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले मेें 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.56 लाख बच्चे पढ़ते हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में लगे हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। एमडीएम का भोजन करने ने बाद बच्चों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 100 दिन अभियान योजना के तहत बिजली कनेक्शन और हैंडपंप लगे विद्यालयों में सबमर्सिबल लगाए जाने का निर्देश जारी किया है। नगर सहित ब्लाकों के विद्यालयों पर नजर डाला जाए तो नगर में 15,फतहपुर मंडाव ब्लाक में 95, रतनपुरा ब्लाक में 99, मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक में 89, रतनपुरा ब्लाक में 84, घोसी में 89, दोहरीघाट 85, परदहां ब्लाक में 94, बड़रांव ब्लाक में 100, रानीपुर में 80 समेत 830 परिषदीय विद्यालयों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाने के बाद पीवीसी टैंक स्थापित किया जाएगा और उसमें चार टोंटिया भी लगाई जाएंगी। शासन की तरफ से शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतार दिया गया तो बच्चों को शुद्ध पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस बाबत नोडल अधिकारी और जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत बिजली कनेक्शन और हैंडपंप लगे 830 परिषदीय विद्यालयों में सबमर्सिबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed