घोसी। दादनपुर अहिरौली स्थित डीएसएसए महाविद्यालय के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कालेज के प्राचार्य डा. देवेश कुमार सिंह ने वृहस्पतिवार को शिविरार्थियों के जागरूकता जुलूस को रवाना किया। इससे पूर्व शिविरार्थियों ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
जागरूकता जुलूस को रवाना करने से पहले अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं के अंदर देश व समाजहित की भावना जागृत करना ही इसा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। कहा कि युवा साफ सफाई को जीवन का अंग बनायें। शिविर में जो सिखाया जाय उसको आत्मसात कर यथार्थ जीवन में लागू करे। प्रवक्ता अंशुमान सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर सामने लाता है। इस दौरान रामप्रवेश, मुकेश, सीमा स्वयं सेवक व स्वयं सेविका शिखा वर्मा, श्वेता, रीतू, आशीष आदि उपस्थित रहे।