मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परिसर के आसपास व्याप्त गंदगी, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर शनिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संजू कुमार ने कहा कि कई समस्याओं के निराकरण की बात कही गई। कहा कि महाविद्यालय के सामने स्थित नाले की नियमित सफाई व मरम्मत कराना बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही पुराना यूरिनल बदहाल पड़ा है। परिसर के आसपास सौंदर्यीकरण और शीतल पेयजल की व्यवस्था की जरूरत है। छात्र अभिषेक कुमार ने कहा है कि आसपास की नालियों के टूटने से गंदा पानी जमा रहता है, जिससे विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही समय-समय पर छिड़काव नही होने से मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सत्या प्रकाश, विनायक राय, पीयूष पाल, प्रीति यादव, आरती यादव, अंजली, सत्यम गुप्ता, शिवांगी चौबे उपस्थित रहे।