{"_id":"612a73e78ebc3e79d0694b72","slug":"students-should-be-motivated-in-colleges-to-become-voters-mau-news-vns608502276","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने के लिए कालेजों में छात्र छात्राओं को किया जाए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने के लिए कालेजों में छात्र छात्राओं को किया जाए प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता एवं सहभागिता हेतु की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में शनिवार को बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है । निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी इसलिए 25 जनवरी को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है । मतदाता दिवस के दिन कई तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य नये मतदाताओ को पंजीकृत करने के साथ-साथ मतदान देने की अनिवार्यता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मतदाता लोकतंत्र की रीढ माना जाता है। जिलाधिकारी ने बताया समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी स्नातक व परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता रजिस्ट्रेशन हेतु एक कोआर्डिनेटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना कराई जाए तथा प्रत्येक कक्षा में इसकी घोषणा भी करा दी जाए। प्रत्येक कक्षा के लिए फॉर्म भरने हेतु एक तिथि व समय निर्धारित कर दिया जाए ताकि छात्र सुविधाजनक ढंग से फार्म भर सके, संस्थानो द्वारा नामित किए गए कोआर्डिनेटर के नाम एवं उनके टेलीफोन नंबर आदि जिला निर्वाचन कार्यालय तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पास उपलब्ध रहें।
डीएम ने कहा कि इस कार्य के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष सहयोग लिया जाए और शिक्षण संस्थान में एनएसएस कोऑर्डिनेटर होने की दशा में उन्हें ही पंजीकरण कोआर्डिनेटर के रूप में नामित किया जाए। इसके अलावा संपूर्ण पात्र छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने वाले शिक्षा संस्थानों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं से यह प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिए जाएं कि उनके परिवार के 18 वर्ष की उम्र वाले सभी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र बन गया है। पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सदस्यों का निर्वाचन नामावली में नाम संमिलित कराने हेतु फार्म भर दिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।