{"_id":"65871f0ba3ff6a5a950e3e48","slug":"students-presented-the-golden-pride-of-india-mau-news-c-295-1-svns1028-6745-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भारत के स्वर्णिम गौरव को छात्रों ने किया प्रस्तु़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भारत के स्वर्णिम गौरव को छात्रों ने किया प्रस्तु़त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर देर तक ताली बजती रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से सबके सम्मान में स्वागत गीत मंगल गावा हर्ष मनावा ने सबको आकर्षित किया। केन्द्रीय विद्यालय गीत भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा पर श्रोता भाव विभोर हो गए। छात्रा प्रगति सिंह द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा पर भावमय अभिव्यक्ति ने सबको आकर्षित किया। इसके पश्चात कत्थक नृत्य पिया घर आए पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।
इसके बाद प्रियंका राय द्वारा निर्देशित सांप्रदायिक सौहार्द बिखेरती मूक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। अरुणाचली नृत्य रेकंपो रेकंपो ने सबको आकर्षित किया बच्चों ने पिरामिड का प्रदर्शन किया। आकांक्षा सिंह द्वारा निर्देशित अन्नदाता किसानों के प्रति श्रद्धा समर्पण ने सबको आह्लादित कर दिया। भोजपुरी गीत बहे पुरवैया पर दर्शक झूम उठे। मिठू बनर्जी द्वारा निर्देशित बंगाली नृत्य ने सबका खूब मनोरंजन किया। शिवानी सिंह, अभिषेक सिंह के निर्देशन में भांगड़ा नृत्य जो बोले सो निहाल ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट राजेश सिंह कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय की प्रतिभाओं को विद्यालय पटल पर लाने का उद्देश्य होता है। कक्षा में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके भारती ने संबोधित किया। विद्यालय के उप प्राचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।