फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students participated with enthusiasm in summer cap

समर कैप में उत्साह के साथ छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students participated with enthusiasm in summer cap
मऊ। अलीनगरस्थित सनबीम स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा, एरोबिक्स, पेपर फ्लावर मेकिंग, स्कल्पचरड्राइंग, पेंटिंग, रेन डांस, एडवेंचर कैंप आदि गतिविधियों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। समर कैंप के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चों को टेबलएटीकेट एवं पार्टी एटीकेट के साथ-साथ म्यूजिक, डांस एवं दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न कौशल सिखाए गए। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर एडवेंचर कैंप का लोकार्पण विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने किया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से जहांबच्चों का मानसिक तनाव कम होता है वहीं दूसरी ओर उन्हें ढेर सारी गतिविधियां भीसीखने को मिलती हैं। बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ बच्चों में कई अन्य प्रतिभाओं कोनिखारने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं और यह निरंतर जारी रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज अली हैदर खान ने कहा कि बच्चों की पर्सनालिटी डेवलपमेंटके साथ-साथ विभिन्न कलाओं में बच्चों को आवश्यक शिक्षा देना वर्तमान की आवश्यकता है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा इन पांच दिनों में सीखे गए कौशल का प्रदर्शन भीकिया। बच्चों द्वारा निर्मित मिट्टी से बनी कलाकृतियां, पेंटिंग्स, एंटीक बॉटल आर्ट, पेपर क्राफ्ट आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed