फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students of secondary classes scattered in the art festival

कला उत्सव में माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों ने बिखेरा जलवा

Mon, 08 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Students of secondary classes scattered in the art festival
माध्यमिक शिक्षा में कला उत्सव के अंतर्गत सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन नोडल अधिकारी ऋचा त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान किड्स किंगडम की दिशा सिंह ने स्वर संगीत में बाजी मारी। अमृत पब्लिक स्कूल के आयुष नारायण यदुवंशी ने एकल वादन में जलवा बिखेरा। वहीं एकल नृत्य में चंद्रा पब्लिक की वैश्वी बरनवाल, एकल पेंटिंग में सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की अर्शी बानो ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नामों की घोषणा की। स्वर संगीत में किड्स किंगडम की दिशा सिंह ने प्रथम स्थान ,एस आर डी स्कूल की एसानी यादव ने द्वितीय,सोनी धापा की रूचि त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एकल वादन में अमृत पब्लिक स्कूल के आयुष ने प्रथम,किड्स किंगडम स्कूल की अद्रिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में सोनी धापा की अर्शी बानो प्रथम, एस आर डी स्कूल की आर्या ने द्वितीय तथा टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना के अभिनय चौहान तृतीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य में सीपीएस की वैश्वी ने प्रथम, सोनीधापा कॉलेज की आँचल राजभर ने द्वितीय तथा राम स्वरूप भारती कॉलेज की रिया कौशिक ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। इस अवसर पर ख्यातिलब्ध पेंटर मुमताज खान ने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। त्रचा त्रिपाठी ने बताया कि विजेता बच्चे राज्य कला उत्सव प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रतिभाग करेंगें। कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन ऋचा त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed