फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students of Keshavpur Sultanipur won, became first

Mau News: केशवपुर सुल्तानीपुर के छात्रों ने बाजी मारी, अव्वल

Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students of Keshavpur Sultanipur won, became first
फतहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता न्याय पंचायत केशवपुर सुल्तानीपुर के परिसर में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। चयनित हुए बच्चों की प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर पर होगी। प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत केशवपुर सुल्तानीपुर के परिसर में केशवपुर सुल्तानीपुर, बाउडीह, कुत्तुबपुर, धनेवा धनेई, मोहद्दीनपुर, उसुरी सरदा, महमूद सराय बनकरी, केशवपुर सुल्तानीपुर नं.1 व प्यारेपुर मिश्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें कबड्डी बालिका वर्ग में चन्दापार, बालक वर्ग में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय केशवपुर सुल्तानीपुर, बालक वर्ग प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय चंदापार, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय धनेई धनेवा तो वहीं दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर स्तर मे बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय केशवपुर सुल्तानीपुर नं.1 से रामनयन प्रथम तो दूसरे नम्बर पर रूद्र कुमार उच्चतर प्राथमिक विद्यालय केशवपुर सुल्तानीपुर नं. 2, 600 मीटर की दौड़ में भी रामनयन प्रथम तो दूसरे नम्बर पर प्रियांशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशवपुर सुल्तानीपुर नं. 2 से रहे।
विज्ञापन

खोखो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चंदापार प्रथम स्थान पर तो दूसरे स्थान पर कंपोजिट विद्यालय मुहद्दीनपुर रहा। बालिका में जूनियर स्तर में कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर चंदापार पहले स्थान पर तो दूसरे स्थान पर कंपोजिट विद्यालय केशवपुर सुल्तानीपुर नम्बर रहा। इस दौरान चन्द्रभूषण यादव, योगेन्द्र यादव, शशिभूषण सेन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed