{"_id":"5b3a749c4f1c1bac598b460f","slug":"students-made-aware-of-seasonal-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमी बीमारियों से छात्रों ने किया सचेत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमी बीमारियों से छात्रों ने किया सचेत
mau
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में विशेष संचारी पखवारा के दौरान निकाली गई जागरुकता रैली में शामिल मदरसे के छात्र।
- फोटो : mau
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवारे का शुभारंभ नगर पालिका कार्यालय से किया गया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु द्वारा विशेष संचारी टीम और स्कूली छात्रों के दल को हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया। जागरूकता रैली के दौरान टीम के सदस्यों और स्कूली छात्रों ने नगरवासियों को बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हुए उनके रोकथाम की जानकारी दी।
शुभारंभ सत्र में सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि पखवारे का उद्देश्य लोगों को बारिश के मौसम में बीमारी मुक्त रखना है। इसी लिए 2 जुलाई से 31 जुलाई तक इस अभियान के माध्यम से लोगों को साफ सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा, नगर पालिका, पंचायती रात विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा कृषि एवं सिचाई विभाग द्वारा व्यवहार परिवर्तन तथा प्रचार प्रसार के लिए व्यापक योजना बनाई गई है।
इससे पहले संचारी रोग नियंत्रण के लिए डी.ए.वी, मिस्ताउल्लुम मदरसा के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई। जिसे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने रवाना किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, अपर सीएमओ डा. एम.लाल, डा. पीके राय, सुनीता सिंह, सरोज राना, डा. एम.खान और धर्मेश राय सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मधुबन तहसील में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ दोहरीघाट, रानीपुर, कोपागंज सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संचारी पखवाड़ा शुरू हुआ।