फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students gave the message of clean Ganga to the people in Dohrighat.

Mau News: दोहरीघाट में विद्यार्थियों ने लोगों को दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

Tue, 04 Nov 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of clean Ganga to the people in Dohrighat.
दोहरीघाट के सरयू तट पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा उत्सव में रंगोली बनातीं छात्राएं।स
दोहरीघाट। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नदी स्वच्छता को प्रोत्साहित के लिए मंगलवार को सरयू तट रामघाट, दोहरीघाट में “गंगा उत्सव” बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

शुरुआत विक्ट्री इंटर कॉलेज परिसर से साइकिल रैली से हुई, इसे एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इन्होंने “स्वच्छता ही सेवा, नदी हमारी जीवनरेखा, गंगा हमारी पहचान” और “नदियां हैं जीवन का आधार” जैसे प्रेरक नारे लगाते हुए शहरवासियों को नदी स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर घाट परिसर की सफाई की। स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता एवं नदी संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा उत्सव के तहत कॉलेज परिसर में साइकिलोथॉन, सेमिनार, प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गंगा के महत्व, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास पर विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति और आस्था की जीवनधारा है।
इसे स्वच्छ रखना हमारा सामाजिक और नैतिक दायित्व है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि गंगा उत्सव केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज को गंगा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाने का अभियान है। रैली और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को गंगा कैप पहनाकर सम्मानित किया।

रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दोहरीघाट थाना की महिला कांस्टेबल प्रिया और प्रज्ञा द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र राय, प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतानंद पांडेय आदि शामिल थे।

दोहरीघाट के सरयू तट पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा उत्सव में रंगोली बनातीं छात्राएं।स

दोहरीघाट के सरयू तट पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा उत्सव में रंगोली बनातीं छात्राएं।स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed