{"_id":"5fa2f1098ebc3e9ba13896ab","slug":"students-demonstrated-talent-in-the-competition-mau-news-vns556615187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित गंगा उत्सव 2020 का समापन पर बुधवार को जनपदस्तरीय सामान्य ज्ञान,समूह नृत्य एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन नगर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सोनीधाप बालिका इंटर कालेज को मिला। जबकि तृतीय स्थान पर सनबीम स्कूल मऊ रहा। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंद्रा पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संत फ्रांसिस स्कूल इंदारा तथा तृतीय स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल निजामुद्दीनपुरा ब्रांच ने प्राप्त किया।
समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल निजामुद्दीनपुरा ब्रांच ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल तथा तृतीय स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया ब्रांच ने प्राप्त किया। लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक मुरलीधर ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय रतनपुरा एवं सोनीधापा इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक सांस्कृतिक ड्रेस की पूरी किट उपहार में दिया।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बड़रांव के दो बच्चे संगम चौरसिया एवं शिवम प्रजापति को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल घोसी में नि:शुल्क कराने की घोषणा की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने आयोजन के लिए लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य तथा उनके सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक कस्तूरबा गांधी अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।